जयपुर: 25 मार्च (ए)
) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नयी दिल्ली में स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
अधिकारियों के अनुसार शर्मा ने प्रधानमंत्री को नवरात्र पर्व की शुभकामना और बधाई देते हुए राजस्थान के शिल्पकार द्वारा चंदन की लकड़ी से निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।
शर्मा ने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जारी जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार की योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से आमजन लाभांवित हो रहे हैं और राजस्थान विकास के मामले में नयी ऊंचाइयां छू रहा है।