मॉस्को: 27 अप्रैल (ए)
) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के समाधान के लिए तेहरान और वाशिंगटन में दूसरे दौर की शांति वार्ता पर जारी अनिश्चितता के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार को रूस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस्लामाबाद की अपनी यात्रा को “बहुत फलदायी” बताया और कहा कि पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनका “सार्थक विचार-विमर्श” हुआ।
अराघची पिछले तीन दिनों में इस्लामाबाद की अपनी दूसरी यात्रा के बाद रूस पहुंचे। इस्लामाबाद में उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की।