नयी दिल्ली, 28 जुलाई (ए) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर उठा विवाद बृहस्पतिवार को और गहरा गया जब इस विषय पर लोकसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हो गयी।
