वैन ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

सूरत: आठ अप्रैल (ए)) गुजरात के सूरत जिले में पालसाना के पास मंगलवार की रात एक वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बारडोली संभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एच. एल. राठौड़ ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 12:30 बजे हुई।