शीर्ष न्यायालय ने बंगाल एसआईआर पर कहा: 60 लाख लोगों के दावों, आपत्तियों पर सोमवार को ही फैसला

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: छह अप्रैल (ए)) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बाहर किये गए करीब 60 लाख लोगों के दावों और आपत्तियों का आज ही निस्तारण किया जाएगा।

न्यायालय ने चुनावी राज्य में हुई हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह भी कहा कि केंद्रीय बल तैनात रहेंगे।