आम बजट : क्या सस्ता-क्या महंगा?, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी

राष्ट्रीय
Spread the love

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में कई बड़े एलान किए हैं। खासकर भारतीय अर्थव्यवस्था को अमेरिकी टैरिफ से बचाने के लिए सरकार ने कई नए प्रावधान किए हैं। इनमें निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कुछ आयात शुल्क घटाने की घोषणा की गई है, जिससे व्यापारियों को मुख्य तौर पर राहत मिलेगी। इसके अलावा घरेलू खपत बढ़ाने के लिए भी कई चीजों के शुल्क को घटाया गया।

सस्ती होने वाली वस्तुएं-

कैंसर की दवाएं

*सात दुर्लभ बीमारियों से संबंधित विशेष चिकित्सा प्रयोजनों के लिए दवाएं, औषधियां और खाद्य पदार्थ

*व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयातित दवाएं

*माइक्रोवेव ओवन के प्रमुख कलपुर्जे

*विमान के इंजन सहित कलपुर्जे

* ‘सोलर ग्लास’ के कलपुर्जे

*परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आयातित सामान

*महत्वपूर्ण खनिजों के लिए पूंजीगत सामान

महंगी होने वाली वस्तुएं व सेवाएं-

*कम लागत वाले आयातित छाते

*पोटेशियम हाइड्रोक्साइड

*एटीएम/कैश डिस्पेंसर मशीन और उसके कलपुर्जे

*विदेशी लोगों के लिए फिल्म और प्रसारण उपकरण

*चिड़ियाघर में बाहर से जानवर व पक्षी लाना

*अमोनियम फॉस्फेट/नाइट्रो-फॉस्फेट उर्वरक और नेफ्था जैसे उर्वरक

*कॉफी भूनने, बनाने या बेचने की मशीन

*अरंडी खल