नयी दिल्ली: दो जून (ए) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मकान ढह गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना इशू विहार की गली नंबर एक, पार्ट-2 में हुई।