जालौन-लखनऊ,02 नवम्बर (ए)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर मोबाइल से अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए पार्टी की एक कार्यकर्ता ने एक अन्य लड़की के साथ मिलकर रविवार को कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी। लड़की की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नसीहत दी है। मृत्यंजय ने रविवार की शाम को ट़वीट किया, हाथरस से जालौन की दूरी कुछ घंटो की ही है। प्रियंका गांधी जी, जरा गाड़ी निकालकर अपने जिलाध्यक्ष से पूछ आइए- महिलाओं और बच्चियों से छेड़खानी करना कब बंद करेंगे।
