बैतूल: 22 अगस्त (ए) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकराने से एक दंपति समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैं तथा सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे।
