दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,छह अक्टूबर (ए)। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 4.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आस-पास के इलाकों में इसके झटके महसूस किये गए।भूकंप की गतिविधियों पर नजर रखने वाली सरकारी एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में 13 किलोमीटर की गहराई में था। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार की रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने खासतौर पर तेज कंपन महसूस किया। झटके महसूस होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ सेकंड तक जमीन हिलती रही। कुछ लोगों ने बताया कि फर्नीचर और खिड़कियां भी हिलीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। इसका केंद्र उत्तराखंड में खदून लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकेंड पर दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप का अक्षांश 30.103 उत्तर और देशांतर 79.561 पूर्व दर्ज किया गया।