नयी दिल्ली/मुंबई, 25 जून (ए) दिल्ली और मुंबई, दोनों जगह रविवार को मॉनसून के आगमन के साथ इसकी पहली बारिश हुई और इस तरह का दुर्लभ संयोग 62 साल पहले 21 जून 1961 को देखने को मिला था, जब दोनों महानगरों में एकसाथ मॉनसून का आगमन हुआ था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।.
