दिल्ली, मुंबई में 62 साल बाद एक साथ हुआ मॉनसून का आगमन

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली/मुंबई, 25 जून (ए) दिल्ली और मुंबई, दोनों जगह रविवार को मॉनसून के आगमन के साथ इसकी पहली बारिश हुई और इस तरह का दुर्लभ संयोग 62 साल पहले 21 जून 1961 को देखने को मिला था, जब दोनों महानगरों में एकसाथ मॉनसून का आगमन हुआ था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मॉनसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा।.