पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़, 11 जनवरी (ए) । पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यनूतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक तक क्रमश: 7.2, 7.9 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 9.4, 8.3, 6.3, 6.8, 7 और 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 7.5, 5.2 और 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़, अंबाला, हिरसार, सिरसा और पटियाला सहित कई शहरों में सुबह कोहरे की घनी परत भी छाई।