बेंगलुरु, 17 मई (ए) कर्नाटक की निवर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो मंत्रियों ने 2019 में कांग्रेस विधायकों के एक समूह के दलबदल के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को जिम्मेदार ठहराया। इस दलबदल की वजह से एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली तत्कालीन गठबंधन सरकार का 14 महीने बाद पतन हो गया था।.
