ईटानगर: पांच अगस्त (ए) अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले में अपने प्रतिष्ठान में काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है और वह हापोली में मिनी सचिवालय के पास एक होटल चलाता था। पीड़िता उसके होटल में साज-संभाल कर्मी के रूप में काम करती थी।
