नयी दिल्ली, 21 जुलाई (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी की राज्य इकाइयों में कुछ महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की। इसके तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राजेश जी वी को कर्नाटक में संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है।
