शाजापुर (मप्र): पांच मार्च (ए) राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो उनका “मोदी-मोदी” के नारे के साथ स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता ने अपना काफिला रोककर नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।गांधी को आगे बढ़ने से पहले अपने वाहन से भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया। गांधी की यात्रा ने शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया।जब यह यात्रा शाजापुर से गुजर रहा था, तो एबी रोड पर पार्षद मुकेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते देखा गया।
