महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आश्वस्त सरकार, स्टालिन को मनाने में नाकाम रहा ‘इंडिया’ गठबंधन

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 29 नवंबर (ए) संसद की विशेष बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने इसे पारित कराने का पूरा भरोसा जताया है। सरकार का दावा है कि उसे लोकसभा में 371 सांसदों का समर्थन हासिल है। वहीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन को प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने के लिए मनाने में सफलता नहीं मिली।