चेन्नई: 29 नवंबर (ए) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर भाजपा को लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने के जरिये संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करने की अनुमति दी गई, तो भारत में लोकतंत्र ‘‘खत्म’’ हो जाएगा।
उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन से केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन कानून का विरोध करने की अपील की।
