यूक्रेन ने रूस के समारा में औद्योगिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाया, कीव ने लंबी दूरी के हमले तेज किए

राष्ट्रीय
Spread the love

कीव: 15 अगस्त (एपी) रूस के दक्षिण-पश्चिमी समारा क्षेत्र में शनिवार को बड़े पैमाने पर यूक्रेनी हमला हुआ, जिसमें औद्योगिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। रूस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्र की राजधानी समारा के प्रमुख इवान नोस्कोव ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने “बड़े पैमाने पर” मिसाइल हमले को विफल कर दिया, हालांकि शहर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों को “स्थानीय स्तर पर नुकसान” पहुंचा है।