अमेरिकी अदालत ने निखिल गुप्ता को 235 महीने की सजा सुनाई

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

न्यूयॉर्क: 20 नवंबर (ए) भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिकी धरती पर एक सिख चरमपंथी की हत्या की सुपारी देने की साजिश में शामिल होने के मामले में शुक्रवार को अमेरिकी संघीय अदालत के एक न्यायाधीश ने 235 महीने (करीब 19 साल सात माह) कैद की सजा सुनाई।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी जिला न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने सजा सुनाई।खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश से जुड़े आरोपों को गुप्ता (55) ने इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में स्वीकार कर लिया था। इनमें सुपारी देकर हत्या कराने, इसकी साजिश रचने और धनशोधन की साजिश रचने के आरोप शामिल हैं।

अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाला पन्नू सजा सुनाए जाने के समय अदालत में मौजूद था।