लोस चुनाव में बढ़त के आधार पर कांग्रेस ने मांगी ज्यादा सीट, सपा का ‘जीत के समीकरण’ पर जोर

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 26 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच जारी बातचीत में चुनावी आंकड़े अहम भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की बढ़त को ज्यादा सीटें मांगने का आधार बनाया है, तो सपा ने संख्या के बजाय ‘जीत के समीकरण’ पर जोर दिया है।

कांग्रेस जिन 40 सीटों पर जोर दे रही है, उनमें से वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी, दो सीटों पर वह दूसरे और 12 पर तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि शेष 25 सीटों पर उसके उम्मीदवार चौथे या उससे नीचे स्थान पर रहे थे।