शकुवैत हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: तीन जून (ए) कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह जाने गंवाने वाले व्यक्ति के शोकसंतप्त परिवार के साथ ही घटना में घायल हुए लोगों को हरसंभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कुवैती प्रशासन के साथ तालमेल कर रहा है।