लखनऊ: तीन जून (ए
) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने का जश्न जन भागीदारी के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बुधवार देर शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।