चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (ए) कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को पत्र लिख कर राज्य सरकार के वादों को अवश्य पूरा किये जाने पर जोर दिया और 2022 के विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में शामिल किये जा सकने वाले अपने 13 सूत्री एजेंडा को प्रस्तुत करने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है।
