रांची: 15 फरवरी (ए)रांची में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ईडी की हिरासत में थे।
