मुंबई: एक फरवरी (ए)
) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पार्टी के कुछ लोग उन्हें राकांपा के दोनों गुटों को एकजुट करने से रोक रहे थे, क्योंकि इससे ऐसे लोगों की ‘‘राजनीतिक प्रासंगिकता खत्म हो जाएगी।’’
नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि अजित पवार ने अपनी राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाई और इस उद्देश्य से कई बैठकें आयोजित की गई थीं।