अभिनेता कोल्लम सुधी का सड़क हादसे में निधन

मनोरंजन
Spread the love

तृश्शूर (केरल), पांच जून (ए) अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कहा, ‘‘ यह आमने-सामने की टक्कर थी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया, अन्य तीन का इलाज जारी है।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं निभाई थीं, जिसमें लोगोंने उन्हें खूब पसंद किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।