अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में कई भारतीय-अमेरिकी ने जीत दर्ज की

राष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: चार नवंबर (ए) अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक सांसद अमी बेरा, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुने गए हैं, जबकि पिया डांडिया ने अमेरिकी संसद में पहली बार प्रवेश किया है।

कई अन्य भारतीय-अमेरिकी ने भी गवर्नर से लेकर स्थानीय निकायों तक के पदों के लिए चुनाव लड़ा था। विजेताओं में फ्लोरिडा से पिया दांडिया, वर्जीनिया से सुहास सुब्रमण्यम, वाशिंगटन से प्रमिला जयपाल, कैलिफोर्निया से रो खन्ना और मैरीलैंड से लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर शामिल हैं।