खूंटी: चार नवंबर (ए) झारखंड के खूंटी जिले में दो बहनों सहित तीन लड़कियों से उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, तीनों पीड़ितों के बयानों के आधार पर महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना दो नवंबर को खूंटी थाना क्षेत्र में हुई।
