ओमप्रकाश राजभर के लिए सपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद : राजीव राय

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार नवंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य राजीव राय ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लिए सपा के साथ गठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं और उन्हें दोबारा साथ लेने का कोई सवाल ही नहीं है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सवाल किया कि राजभर के खुद को ‘सबसे बड़ा गुंडा’ बताने के बावजूद वह उनकी सरकार में मंत्री कैसे बने हुए हैं।