आईपीएस अधिकारी सारा शर्मा को सीबीआई में डीआईजी नियुक्त किया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: आठ मार्च (ए) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी सारा शर्मा को शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में शामिल किया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश से यह जानकारी मिली।

शर्मा ओडिशा कैडर के 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें पांच साल के लिए सीबीआई में (डीआईजी) के रूप में शामिल किया गया है।जांच एजेंसी में दो वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यकाल में विस्तार को भी मंजूरी दी गई है। कार्मिक मंत्रालय के एक अन्य आदेश के अनुसार, डीआइजी पी मुरुगन का कार्यकाल 15 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में सीबीआई में पुलिस अधीक्षक विद्युत विकास का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 18 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।