आठवीं की छात्रा के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

झारखण्ड लोहरदगा
Spread the love


लोहरदगा,09 मार्च (ए)। झारखंड में एक नाबालिग छात्रा की अस्मत छह लड़कों ने मिलकर लूट ली। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़की का ब्यॉय फ्रेंड भी शामिल है। जिले भंडरा थाना क्षेत्र में दो माह के अंदर गैंगरेप का यह दूसरा मामला है।
भंडरा थाने की एसआई नविता कुमारी ने बताया कि छह मार्च को लड़की के गांव में एक विवाह समारोह था। उसने समारोह में शामिल होने के लिए पीड़िता को उसके ब्यॉय फ्रेंड ने बुलाया था। शादी समारोह के बीच से वह अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। काफी देर तक जब दोनों नहीं दिखे तो लड़की का बड़ा भाई उसे ढूंढ़ने लगा। मामले की जानकारी पाकर विवाह में मौजूद कुछ अन्य युवक भी लड़की को खोजने निकले।
इसी दौरान गांव से कुछ दूर स्थित टोले के एक अर्द्धनिर्मित भवन में दोनों मिल गए। युवकों ने लड़की का वीडियो बनाया और उसके दोस्त को डरा-धमकाकर भगा दिया। इसके बाद पांच युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। लड़की के ब्यॉय फ्रेंड ने विवाह समारोह में आकर घटना की जानकारी दी। जब तक गांववाले पहुंचते तब तक आरोपी भाग चुके थे। सात मार्च को पीड़िता ने रिश्तेदार के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोपियों में तीन लोग पीड़िता के गांव के ही आरोपियों में तीन लड़की के ही गांव के हैं जबकि शेष कुड़ू थाना क्षेत्र के हैं। इनमें से एक अभी तक फरार है। पुलिस ने पांच आरोपियों को उनके घरों में ही दबोच लिया जिनमें एक जीजा-साला भी हैं।
बता दें कि भंडरा थाना क्षेत्र में ही इसी साल 19 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने गई नाबालिग के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया ।