आठ लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ बीजापुर
Spread the love

बीजापुर: 14 मार्च (ए) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के डिविजनल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ उंडम को गिरफ्तार कर लिया है। सुधाकर के सर पर आठ लाख रुपए का इनाम है।