आतंकवाद को हराने के लिए पाकिस्तानी सशस्त्र बल दृढ़ संकल्प हैं : सेना प्रमुख मुनीर

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 22 सितंबर (ए) पाकिस्तान के सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को कहा कि देश में बढ़ते आतंकवादी खतरे के बीच सशस्त्र बल आतंकवाद को हराने के अपने संकल्प पर कायम हैं।

‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) के अनुसार, फील्ड मार्शल ने पेशावर में कोर मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और प्रांत की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली।