आप ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 जनवरी (ए) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली के लिए अपने पदाधिकारियों की घोषणा की और अनिल पटोदिया को पार्टी का प्रदेश संयुक्त सचिव (मुख्य प्रकोष्ठ) नामित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पदाधिकारियों के मुताबिक, दस अन्य सदस्यों को चिकित्सक, ग्रामीण, अल्पसंख्यक और युवा जैसे विभिन्न प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया जबकि दस अन्य को आरडब्ल्यूए, व्यापार, चिकित्सक और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया।