वाशिंगटन: 19 अप्रैल (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन अधिकारी शामिल होंगे।