उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, अनेक स्थानों पर महसूस किए गए झटके

राष्ट्रीय
Spread the love

देहरादून: छह अक्टूबर (ए) उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अनुसार, रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दर्ज किया गया और यह धरती की सतह से 13 किलोमीटर नीचे था।

प्रदेश में देहरादून समेत अनेक स्थानों पर भूकंप का झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कहीं से किसी नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।