उप्र उपचुनाव : मैनपुरी और रामपुर सदर में सपा को बढ़त, खतौली में रालोद आगे

राष्ट्रीय
Spread the love

लखनऊ, आठ दिसंबर (ए) उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।.

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 23,000 मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में काफी मजबूत बढ़त मिली है।.