उप्र में नहर में डूबने से दो भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर: 21 मई (ए) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवान गांव में बृहस्पतिवार को नहर में डूबने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जग्गू कनौजिया के बेटे किशन कनौजिया (14) और शिवराज कनौजिया (13) अपने छोटे भाई अनंतराज कनौजिया के साथ नहर में नहाने गए थे, तभी यह हादसा हो गया।