उप्र में वजीफा से वंचित पांच लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले छात्रवृत्ति मिलेगी:आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 26 सितंबर (ए)) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में छात्रवृत्ति से वंचित पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों को दीपावली से पहले छात्रवृत्ति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में वंचित विद्यार्थियों को यह भरोसा दिया।