ऑनलाइन उत्पीड़न मामला: विजयन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राष्ट्रीय
Spread the love

कासरगोड (केरल), 24 सितंबर (ए) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं के परिवारों की महिलाओं के ऑनलाइन उत्पीड़न के आरोप में कांग्रेस के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के मद्देनजर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।.

माकपा नेता विजयन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और यहां तक कि मुख्यधारा की मीडिया के जरिए लोगों को प्रभावित करने के लिए विशेष एजेंसियों को राज्य में लाया जा रहा है और इस पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।.