किसान-मजदूरों की पीड़ा के बजाय ऐश्वर्या राय के कपड़ों पर चर्चा कर रहा मीडिया : राहुल गांधी

इंदौर मध्य प्रदेश
Spread the love

इंदौर (मध्य प्रदेश), 27 नवंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाचार माध्यम बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के बजाय सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को खास तरजीह दे रहे हैं।.

गांधी ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत इंदौर के राजबाड़ा चौराहे पर सभा में कहा, ‘‘हम प्रेस से कहते हैं कि बेरोजगारी, कृषि कर्ज माफी, किसानों और मजदूरों की बात करो, लेकिन ये (मीडियाकर्मी) बताते हैं कि ऐश्वर्या राय ने कैसे कपडे़ पहने हैं या शाहरुख खान ने क्या बोल दिया या विराट कोहली ने कैसे चौका मारा?”.