कुएं का एक हिस्सा धंसने से पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

रांची, 17 अगस्त (ए) झारखंड की राजधानी रांची के पास एक गांव में बृहस्पतिवार को कुएं का एक हिस्सा ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान से यह जानकारी मिली।.

घटना रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर पिसका गांव की है

सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, ‘‘पिसका गांव में एक कुएं में पांच लोगों की मौत से मेरा हृदय द्रवित है। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोक-संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी को सहने की क्षमता दे।’’

हालांकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने कहा कि कुएं में फंसे हुए पांच लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं और अभी मृतकों की संख्या नहीं पता चली है