बलिया (उप्र): 25 अप्रैल (ए)
) बलिया जिला मुख्यालय के श्री रामपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में नदी में डूबे नाबालिग की तलाश जारी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने दोनों किशोरों समेत तीनों व्यक्तियों के शव शुक्रवार शाम को बरामद किए।