गाजा में इजराइल के हमले में तीन लोगों की मौत, हमास के नए नेता को निशाना बनाने का दावा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी): 27 मई (ए) इजराइल की ओर से गाजा शहर में मंगलवार देर रात किए गए दो हवाई हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। शहर के शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह हमला हमास की सैन्य शाखा के नए प्रमुख को निशाना बनाकर किया गया।