घने कोहरे से उत्तर प्रदेश में मौसम सर्द

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ 22 जनवरी (ए) उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घने कोहरा और काफी सर्द मौसम रहा।

शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्‍य में सबसे ठंडा चुर्क रहा जहां का तापमान 3.2 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया।

राज्‍य में सबसे अधिक तापमान झांसी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोनभद्र जिले के चुर्क वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को भी शीत लहर और ठंड का प्रभाव रहेगा।