घर के बाहर 32 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

राष्ट्रीय
Spread the love

गुरुग्राम (हरियाणा), 07 अक्टूबर (ए) गुरुग्राम के अर्जुन नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक स्कूटी पर आए दो हमलावरों ने 32 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को चार गोलियां लगी और उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित नितिन उर्फ मुरली को रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर उस समय गोली मार दी गई, जब वह अपने घर के बाहर बैठा था।.