मुंबई: 13 फरवरी (ए) कांग्रेस छोड़ने वाले कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी में शामिल होने संबंधी अपने भाषण के दौरान गलती से भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को कांग्रेस की शहर इकाई का अध्यक्ष बता दिया।उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा गलती सुधारने की बात कहे जाने से पहले कमरा ठहाकों से गूंज उठा।
