हैदराबाद में अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय की छात्रा का यौन उत्पीड़न, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद, 21 अक्टूबर (ए) हैदराबाद में अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएलयू) के परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किए जाने को लेकर कई छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

छात्रा ने उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 18 अक्टूबर की रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।.छात्रों ने घटना की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया, जो शुक्रवार तड़के तक जारी रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लापरवाही बरते जाने की शिकायत की और दावा किया कि तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रॉक्टर के इस्तीफे की भी मांग की।

हालांकि, ईएफएलयू की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और पुलिस को सूचित करने सहित सक्रिय रूप से आवश्यक कदम उठाए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घटना की जांच शुरू कर दी है।